‹ Dragoman · Edition 7
Translated from Hindi · 4 June 2026
learning · Hindi with translation

The Cruel Logic of ‘Honour’

The ideology that treats women as vessels of family honour and men as guardians of their bodies turns love across caste or religious lines into a pretext for lethal violence, despite constitutional protections and landmark judicial intervention.

(यह लेख ‘लव जिहाद’ के नाम पर हो रही ज़्यादतियों को दर्ज करने वाले चार लेखों की श्रृंखला का अंतिम भाग है. पहला , दूसरा और तीसरा भाग यहां पढ़ सकते हैं.)

(This article is the final part of a four-part series documenting the excesses being committed in the name of ‘love jihad.’ The first, second and third parts may be read here.)

यह सोच कि औरतें अपने परिवार और समाज की इज़्ज़त की प्रतीक होती हैं, कि मर्दों का औरतों के शरीर और उनकी पसंद पर पूरा हक़ होता है, और यह कि ‘बाहरी’ मर्द ख़तरनाक यौन शिकारी होते हैं, इस तरह की सोच में छिपी औरत-विरोधी भावना का सबसे क्रूर रूप ‘ऑनर किलिंग’ (इज़्ज़त के नाम पर हत्या) में दिखता है.

The belief that women are emblems of their family’s and community’s honour, that men possess an absolute claim over women’s bodies and choices, and that ‘outsider’ men are dangerous sexual predators: the misogyny concealed within such thinking finds its most brutal form in ‘honour killing.’

संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने ऑनर किलिंग को किसी रिश्तेदार- ख़ास तौर पर किसी औरत की हत्या के तौर पर परिभाषित किया है, जिसके बारे में यह माना जाता है कि उसने परिवार की बदनामी की है. अगर कोई औरत अपनी जाति या धर्म से बाहर के किसी मर्द से प्यार करती है और उससे शादी करने का फ़ैसला करती है, तो उसके परिवार के मर्द, आमतौर पर उसके भाई और पिता, उसकी और अक्सर उसके साथी की भी हत्या कर देते हैं.

A United Nations body has defined honour killing as the murder of a relative, especially a woman, who is believed to have brought disgrace upon the family. If a woman loves a man outside her caste or religion and decides to marry him, the men of her family, usually her brothers and father, kill her, and often her partner as well.

इस तरह की हत्याओं की संख्या का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. भारत में सरकारी संस्थाएं ‘ऑनर किलिंग’ के आंकड़े तो जारी करती हैं, लेकिन ये आंकड़े भरोसेमंद नहीं लगते, क्योंकि पूरे देश में एक साल में ऐसे मामलों की संख्या शायद ही कभी दो अंकों से ज़्यादा होती है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, तथाकथित ऑनर किलिंग के मामले कुछ ही राज्यों में ज़्यादा देखने को मिलते हैं- झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक.

It is difficult to estimate the number of such killings. In India, government agencies do release figures for ‘honour killings,’ but these figures do not appear reliable, since the number of such cases across the country in a given year rarely even reaches double digits. According to the National Crime Records Bureau report, cases of so-called honour killing are seen more frequently in only a handful of states: Jharkhand, Haryana, Madhya Pradesh, Punjab, Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar, Chhattisgarh and Karnataka.

मैंने 2025 के दौरान हुई ‘ऑनर किलिंग’ (इज़्ज़त के नाम पर हत्या) की घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्ट खोजीं. जिन घटनाओं का पता चला उनमें से कुछ का उल्लेख कर रहा हूं.

I searched online for reports of ‘honour killing’ incidents that took place during 2025. I mention here some of the incidents I found.

- अप्रैल में गुजरात के अमरेली ज़िले में एक मुस्लिम किसान ने तकिये से मुंह दबाकर अपनी बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह एक हिंदू लड़के से प्यार करती थी.

- In April, in Gujarat’s Amreli district, a Muslim farmer smothered his daughter to death with a pillow because she was in love with a Hindu boy.

- उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ब्राह्मण महिला ने अपनी जाति से बाहर शादी कर ली इसके बाद उसके शारीरिक अक्षमता से जूझ रहे भाई ने देसी पिस्तौल से उसकी बाईं कनपटी पर गोली मार दी, ताकि यह आत्महत्या लगे.

- In Hardoi, Uttar Pradesh, after a Brahmin woman married outside her caste, her brother, who lives with a physical disability, shot her in the left temple with a country-made pistol so that it would appear to be a suicide.

- झारखंड के दुमका में एक 17 साल की लड़की के पिता ने लड़की के दो चचेरे भाइयों की मदद से उसका गला काट दिया, क्योंकि उस लड़की को दूसरी जाति के एक लड़के से प्यार हो गया था, और उसने अपनी बांह पर उसका नाम भी गुदवा लिया था.

- In Dumka, Jharkhand, the father of a 17-year-old girl, with the help of two of her cousins, slit her throat because she had fallen in love with a boy from another caste and had even tattooed his name on her arm.

- हरियाणा के रोहतक ज़िले के एक गांव में एक आदमी ने अपनी 23 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपने परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ एक ऑटो रिक्शा चालक से शादी कर ली जो उनकी जाति का नहीं था. भाई के दोस्तों ने उसकी मदद की, और उन्होंने उसके छोटे जीजा को भी घायल कर दिया, जो गोली लगने के बाद भी बच गया.

- In a village in Haryana’s Rohtak district, a man shot dead his 23-year-old sister because she had married an autorickshaw driver against her family’s wishes, and he was not of their caste. The brother’s friends helped him, and they also injured her younger brother-in-law, who survived despite being shot.

- कर्नाटक के धारवाड़ में छह महीने की गर्भवती महिला को उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि उसने अंतरजातीय शादी की थी.

- In Dharwad, Karnataka, a woman who was six months pregnant was beaten to death by her father and other relatives because she had married across caste lines.

- तेलंगाना के करीमनगर में एक और 17 साल की लड़की को उसके पिता ने पहले कीटनाशक पिलाकर और फिर गला घोंटकर मार डाला, क्योंकि उसने दूसरी जाति के एक युवक के साथ रिश्ता ख़त्म करने से मना कर दिया था.

- In Karimnagar, Telangana, another 17-year-old girl was killed by her father, first by forcing her to drink pesticide and then by strangling her, because she had refused to end her relationship with a young man from another caste.

- महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक और भयानक हत्या हुई. एक कथित ऊंची जाति की युवती को एक नव-बौद्ध दलित युवक, सक्षम ताते, से प्यार हो गया था. वे तीन साल तक साथ रहे. एक दिन लड़की के भाई ने सक्षम को पीटा, उसे गोली मारी और फिर टाइल से उसका सिर कुचल दिया. सोशल मीडिया पर उस दुखी युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने प्रेमी के अंतिम संस्कार के दौरान उसके शव के साथ ‘शादी’ कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

- Another horrific killing took place in Nanded, Maharashtra. A young woman from a so-called upper caste had fallen in love with a neo-Buddhist Dalit man, Saksham Tate. They were together for three years. One day, the woman’s brother beat Saksham, shot him, and then crushed his head with a tile. A video of the grieving young woman appeared on social media, showing her ‘marrying’ her lover’s body during his funeral. The Supreme Court’s landmark judgment

2006 में सुप्रीम कोर्ट ने लता सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2006) मामले में एक ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया, जिसमें अपनी मर्ज़ी से वयस्कों के शादी करने के अधिकार को सही ठहराया गया. कोर्ट ने कहा कि ‘एक वयस्क महिला अपनी मर्ज़ी से किसी से भी शादी करने के लिए आज़ाद है, और परिवार ऐसे फ़ैसलों में दख़ल नहीं दे सकते.’

In 2006, the Supreme Court delivered a landmark judgment in Lata Singh v. State of Uttar Pradesh (2006), upholding the right of consenting adults to marry. The Court said that ‘an adult woman is free to marry anyone she wishes, and families cannot interfere in such decisions.’

देश की सबसे बड़ी अदालत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे उन जोड़ों की रक्षा करें जिन्हें रिश्तेदारों से धमकियां मिल रही हैं, और कोर्ट ने सामाजिक तथा पारिवारिक दबाव के असली ख़तरे को पहचाना.

The country’s highest court also directed authorities to protect couples who were receiving threats from relatives, and it recognized the real danger posed by social and familial pressure.

ऐसे बहुत कम मामले हैं, मगर जब राज्य और अदालतें अलग-अलग धर्मों के जोड़ों की रक्षा के लिए असरदार तरीक़े से बीच-बचाव करती हैं, तो जान तो बच जाती है, लेकिन इसकी बहुत बड़ी मानवीय क़ीमत चुकानी पड़ती है. लता सिंह, जो उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में एक राजपूत परिवार में पैदा हुई लता सिंह को 2000 के दशक की शुरुआत में एक बनिया परिवार के लड़के से प्यार हो गया और उन्होंने उससे शादी कर ली. उनके भाइयों ने उन्हें, उनके पति को और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं.

There are very few such cases, but when the state and the courts intervene effectively to protect couples of different religions, lives are saved, though at an immense human cost. Lata Singh, born into a Rajput family in Uttar Pradesh’s Firozabad district, fell in love with a boy from a Bania family in the early 2000s and married him. Her brothers threatened to kill her, her husband and his entire family.

लता सिंह के पति, उनके पति के 6 भाई, 2 बहनें, मां और पिता, अपनी जान जाने के डर से एक ही रात में अपना गांव, घर, ज़मीन और जायदाद छोड़कर उनके साथ निकल गए. उनके भाइयों ने एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उनके पति और उनके परिवार पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया गया. लता सिंह के पति की बहनों और उनके पतियों को छह महीने के लिए जेल भेज दिया गया. इन सब परेशानियों के दौरान भी वह छिपी रहीं.

Lata Singh’s husband, his six brothers, two sisters, mother and father, fearing for their lives, left their village, home, land and property with her in a single night. Her brothers filed a complaint accusing her husband and his family of kidnapping and rape. Her husband’s sisters and their husbands were sent to jail for six months. Through all these ordeals, she remained in hiding.

…the essay continues at the source.

The Wire – Hindi · read in Hindi