Two Cousins, One Village, and the Lure of a 20% Return
The alleged scam in Gujarat shows how the intimacy of local trust, political proximity, and the promise of guaranteed returns can turn ordinary village networks into the machinery of large-scale fraud.

Two cousins, one village. And an investment offer so enticing that it was hard not to fall for it. The case is from Gujarat, where two brothers allegedly carried out a scam worth several hundred crores by promising people a guaranteed 20 percent return on investments in the stock market.
दो चचेरे भाई, एक गांव. और निवेश का एक ऐसा आकर्षक ऑफर, जिसके मोह में न पड़ना मुश्किल था. यह मामला गुजरात का है, जहां लोगों को शेयर बाज़ार में निवेश पर 20% का पक्का रिटर्न देने का वादा कर दो भाइयों ने कथित तौर पर कई सौ करोड़ का घोटाला किया है.
The case is being described as one of Saurashtra's largest Ponzi scams in recent times. Victims allege that they were lured with the promise of a fixed 20 percent return, and that this is why they put in their money. The total fraud is said to amount to 300 to 400 crore rupees, and nearly a hundred people from more than 30 villages have come forward to say they were cheated.
यह मामला हाल के समय में सौराष्ट्र के सबसे बड़े पोंज़ी घोटालों में से एक बताया जा रहा है. पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें पक्के 20 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया गया था, जिसके चलते उन लोगों ने अपने पैसे लगाए. इसे कुल 300 से 400 करोड़ रुपये का घोटाला बताया जा रहा है और 30 से ज़्यादा गांवों के लगभग सौ लोगों ने सामने आकर कहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है.
According to local reports, the matter did not seem so large at first. It began with a few complaints from Fariyadka village, near Bhavnagar, where six people alleged that two brothers named Yogesh Dhamecha and Sanjay Dhamecha had cheated them of 93 lakh rupees.
स्थानीय ख़बरों के अनुसार, शुरुआत में यह मामला इतना बड़ा नहीं था. इसकी शुरुआत भावनगर के पास स्थित फरियादका गांव से मिली कुछ शिकायतों से हुई, जहां छह लोगों ने आरोप लगाया कि योगेश धमेचा और संजय धमेचा नाम के दो भाइयों ने उनके साथ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है.
The two cousins are residents of Fariyadka village. They are accused of having sold this scheme to hundreds of other people as well.
ये दोनों चचेरे भाई फरियादका गांव के ही निवासी हैं. इन पर आरोप है कि इन लोगों ने यह स्कीम सैकड़ों अन्य लोगों को भी बेची थी.
Investigators say they ran the operation much like most Ponzi schemes: money received from new investors was used to pay the promised returns to older investors, so that trust would be sustained and people would keep spreading the word to others. By the time people's faith in the brothers broke, they had collected crores of rupees and disappeared.
जांचकर्ताओं का कहना है कि वे इस काम को ज़्यादातर पोंज़ी स्कीम की तरह ही चलाते थे: यानी नए निवेशकों से मिले पैसे का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को वादा किया गया रिटर्न देने में करते थे, जिससे भरोसा बना रहे और लोग दूसरों को इसके बारे में बताकर प्रचार चलता रहें. जब तक लोगों का भरोसा इस भाइयों से टूटा, वे करोड़ों रुपये इकट्ठा कर गायब हो चुके थे.
From seven complaints, the case grew to a hundredसात शिकायतों से बढ़कर मामला सौ तक पहुंचा
The Local Crime Branch initially treated it as a small complaint of fraud, involving a little over 1 crore rupees taken from seven investors, but the case later grew considerably larger.
स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने शुरू में इसे धोखाधड़ी की एक छोटी-सी शिकायत माना था- जिसमें सात निवेशकों के साथ 1 करोड़ रुपये से कुछ ज़्यादा की धोखाधड़ी हुई थी- लेकिन बाद में यह मामला काफ़ी बड़ा हो गया.
Soon afterward, eight more victims came forward, bringing the total amount of fraud to 1.29 crore rupees. But that was only the beginning: as the investigation progressed, nearly a hundred victims approached the Crime Branch. Many of them said the real scale of the fraud was far greater than the figures officially recorded.
कुछ ही समय बाद आठ और पीड़ित सामने आए, जिससे धोखाधड़ी की कुल रकम 1.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. लेकिन यह बस शुरुआत थी: जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, लगभग सौ पीड़ित क्राइम ब्रांच के पास पहुंचे. इनमें से कई लोगों का कहना था कि धोखाधड़ी का असली दायरा आधिकारिक तौर पर दर्ज आंकड़ों से कहीं ज़्यादा बड़ा है.
According to local reports, LCB Police Sub-Inspector R. A. Vadhera confirmed that the two cousins were in police remand until July 13 and were being questioned in detail.
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, एलसीबी के पुलिस सब-इंस्पेक्टर आरए वढेरा ने पुष्टि की कि दोनों चचेरे भाई अभी 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे विस्तार से पूछताछ की जा रही है.
He said investigating officers are now recording the statements of all those who claim to have invested and lost money, and are collecting documents from them. The main purpose of this process is to determine how large the network really was.
उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी अब उन सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं और दस्तावेज़ इकट्ठा कर रहे हैं, जिन्होंने निवेश करने और पैसे गंवाने का दावा किया है. इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि यह नेटवर्क असल में कितना बड़ा था.
Who are the accused?
आरोपी कौन हैं?
What stands out in this case is the very ordinary background of the two accused. Forty-three-year-old Sanjay Dhamecha studied up to Class 12 and trained as an electrician at an ITI. He has worked as a driver. His family says he is married, has a son and a daughter, and that his father is a retired schoolteacher. CCTV cameras have now been installed at his house.
इस मामले की खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों का बैकग्राउंड बहुत आम है. 43 साल के संजय धमेचा ने 12वीं तक पढ़ाई कर आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग ली है. उन्होंनेे ड्राइवर के तौर पर काम किया है. उनके परिवार का कहना है कि वे शादीशुदा हैं, उनका एक बेटा और एक बेटी है और उनके पिता रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं. अब उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं.
His relatives say they had no idea that he was running any investment business; they assumed his frequent trips outside and his meetings were connected to some community or organizational work.
उनके रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वे कोई निवेश का बिज़नेस चला रहे थे- उन्हें लगता था कि उनका बार-बार बाहर जाना और मीटिंग करना किसी कम्युनिटी या ऑर्गनाइज़ेशन के काम से जुड़ा है.
Yogesh, believed to be around 28 to 30 years old, studied only up to Class 3. He lives with his mother and three brothers; he is married and has two children.
योगेश, जिनकी उम्र लगभग 28-30 साल मानी जाती है, सिर्फ़ तीसरी क्लास तक पढ़े हैं. वह अपनी मां और तीन भाइयों के साथ रहते हैं; उनकी शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं.
His mother said plainly that she works as a laborer, leaves home early in the morning, and returns in the evening. She does not know what her son does for a living, except that he does the '20%-20%' work. Investigators believe this refers to the guaranteed returns he had promised his investors.
उनकी मां ने स्पष्ट बताया कि वह मज़दूरी करती हैं, सुबह जल्दी घर से निकलती हैं और शाम को लौटती हैं. उन्हें यह नहीं पता कि उनका बेटा गुज़ारा करने के लिए क्या करता है- सिवाय इसके कि वह ‘20%-20% वाला काम’ करता है. जांच करने वालों का मानना है कि यह उन गारंटीड रिटर्न की ओर इशारा है जो उसने अपने निवेशकों से करने का वादा किया था.
It is worth noting that the contrast between the brothers' modest, almost commonplace lives and the hundreds of crores of rupees now said to be associated with their names is so stark that even their own families are unable to make sense of it.
उल्लेखनीय है कि इन दोनों भाइयों की साधारण, लगभग आम ज़िंदगी और अब उनके नाम से जुड़े बताए जा रहे सैकड़ों करोड़ रुपयों के बीच का अंतर – ऐसा है कि उनके अपने परिवार वाले भी इसे समझ नहीं पा रहे हैं.
Alleged political connectionsकथित राजनीतिक कनेक्शन
As the scope of the investigation widened, so did the questions, especially regarding Yogesh Dhamecha's political background. It has emerged that for the past two years he had been an organization secretary of the Bharatiya Janata Party (BJP) in Bhavnagar.
इस मामले में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा, सवाल भी बढ़ते गए – खासकर योगेश धमेचा की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर. ऐसा पता चला है कि वह पिछले दो सालों से भावनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन सचिव रहे हैं.
According to a local social worker, he has been associated with the party for about 15 years and has access to senior leaders in the organization.
एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार, वह करीब 15 सालों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के वरिष्ठ नेताओं तक उनकी पहुंच है.
When asked directly whether Yogesh held any formal position in the BJP, Police Sub-Inspector Vadhera answered in measured terms, saying that the investigation so far had found no verified evidence confirming the claim.
जब सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या योगेश भाजपा में किसी औपचारिक पद पर थे, तो पुलिस सब-इंस्पेक्टर वढेरा ने नपे-तुले शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि अब तक की जांच में इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई सत्यापित सबूत नहीं मिला है.
He appealed to those who believe they have been cheated to come forward, so that they can submit documents and evidence and strengthen the case against the accused.
उन्होंने उन लोगों से आगे आने की अपील की जिन्हें लगता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, ताकि वे दस्तावेज़ और सबूत पेश कर सकें और आरोपी के खिलाफ़ मामला मज़बूत किया जा सके.
'I invested on the basis of trust. Today I have been betrayed.'‘मैंने भरोसे के साथ निवेश किया था. आज मेरे साथ धोखा हुआ है.’
This divide is also plainly visible among those who trusted them. The losses people suffered through this alleged scheme are clearest in the accounts of the agents who helped bring in investors for the cousins.
यह फ़र्क उन लोगों के बीच भी साफ़ दिखता है जिन्होंने उन पर भरोसा किया था. इस कथित स्कीम से लोगों को जो नुकसान हुआ है, वह उन एजेंट्स की बातों से सबसे साफ पता चलता है जिन्होंने इन चचेरे भाइयों के लिए निवेशकों को लाने में मदद की थी.
One such agent, Raghubhai Vaghela, said that 20 to 25 people were investing through him. He said both Sanjay and Yogesh had guaranteed him a 20 percent return, and that Sanjay had even given this in writing on stamp paper.
ऐसे ही एक एजेंट रघुभाई वाघेला ने बताया कि अभी उनके ज़रिए 20-25 लोग निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय और योगेश, दोनों ने उन्हें 20% रिटर्न की गारंटी दी थी और संजय ने इसके लिए स्टांप पेपर पर लिखकर भी दिया था.
Raghubhai said that nearly 56.7 lakh rupees are stuck through his account alone, money belonging mostly to small and poor investors who had trusted him. He lost his own savings too: 7 to 8 lakh rupees that he had set aside to finish building his house.
रघुभाई ने बताया कि अकेले उनके अकाउंट से ही लगभग 56.7 लाख रुपये फंसे हुए हैं- यह पैसा ज़्यादातर उन छोटे और गरीब निवेशकों का है जिन्होंने उन पर भरोसा किया था. उन्होंने अपनी बचत भी गंवा दी: 7-8 लाख रुपये जो उन्होंने अपना घर पूरा बनाने के लिए अलग रखे थे.
He said, 'Water still leaks into the house, and when my money sank, so did my belief that the house would ever be completed.'
उन्होंने कहा, ‘घर से अब भी पानी टपकता है, और जब मेरा पैसा डूब गया, तो मेरा यह भरोसा भी टूट गया कि घर कभी पूरा हो पाएगा.’
By his estimate, more than 150 agents like him were working in this network. Most of them were local people who trusted Sanjay because he was one of their own.
उनके अंदाज़े के मुताबिक, इस नेटवर्क में उनके जैसे 150 से ज़्यादा एजेंट काम कर रहे थे. इनमें से ज़्यादातर स्थानीय लोग थे जो संजय पर इसलिए भरोसा करते थे क्योंकि वह उन्हीं के बीच का एक व्यक्ति था.
Raghubhai now says he will use that very position in the fight to recover the investors' money. He describes himself as the voice of the 'small, poor, and exploited' people who were trapped in the scheme.
अब रघुभाई का कहना है कि वह इसी स्थिति का इस्तेमाल निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की लड़ाई में करेंगे. वह खुद को उन ‘छोटे, गरीब और शोषित’ लोगों की आवाज़ बताते हैं जिन्हें इस स्कीम में फंसाया गया था.
A scam spread across 35 villages35 गांवों में फैला घोटाला
Agents like Raghubhai say it was precisely this local trust that allowed the scheme to spread so far. Balwant Boricha, a social worker from Fariyadka who said he had heard about the scheme informally for more than a year, estimates that it ran for about two and a half years. It drew in investors from 30 to 35 villages, and thousands of people are believed to have suffered losses.
रघुभाई जैसे एजेंटों का कहना है कि इसी स्थानीय भरोसे की वजह से यह स्कीम इतनी दूर तक फैल पाई. फरियादका के एक सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत बोरीचा, जिन्होंने बताया कि उन्होंने इस स्कीम के बारे में एक साल से ज़्यादा समय से अनौपचारिक रूप से सुना था, का अंदाज़ा है कि यह स्कीम लगभग ढाई साल तक चली. इसमें 30-35 गांवों के निवेशकों को शामिल किया गया और माना जाता है कि हज़ारों लोगों को नुकसान उठाना पड़ा.
According to him, the scam is in fact worth 300 to 350 crore rupees, while victims from villages such as Bhavnagar, Avaniya, Budhel, Sodvadra, Sidsar, and Vartej say the figure is more than 400 crore rupees.
उनके मुताबिक, यह घोटाला असल में 300-350 करोड़ रुपये का है, वहीं भावनगर, अवानिया, बुधेळ, सोडवदरा, सिडसर और वरतेज जैसे गांवों के पीड़ितों का कहना है कि यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा का है.
Boricha says the scheme spread widely because, in the early days, Sanjay allegedly met investors personally and presented his pitch among friends almost as a favor or a form of help: 'I run my business this way; if you wish, you may invest.'
बोरीचा का यह बताना कि यह स्कीम व्यापक तौर पर फैली क्योंकि शुरुआती दिनों में संजय कथित तौर पर निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से मिलते थे और अपनी बात को दोस्तों के बीच एक तरह के एहसान या मदद की तरह पेश करते थे- जैसे, ‘मैं अपना बिज़नेस ऐसे ही चलाता हूं, अगर आप चाहें तो निवेश करें.’
Boricha says this kind of quiet, personal trust, together with the daily pressure of inflation and the hope of earning a little extra money, drew so many people toward the offer.
बोरीचा का कहना है कि इसी तरह के शांत, व्यक्तिगत भरोसे के साथ-साथ महंगाई का रोज़मर्रा का दबाव और थोड़ी अतिरिक्त कमाई की उम्मीद ने इतने सारे लोगों को इस ऑफर के प्रति आकर्षित किया.
He has also asked investigators to examine closely the five to ten people who allegedly remained with Sanjay at all times and managed his accounts, travel, and everyday transactions. His argument is that unless their role is investigated, the full picture of the fraud will not come to light.
उन्होंने जांचकर्ताओं से उन पांच से दस लोगों की भी बारीकी से जांच करने को कहा है जो कथित तौर पर हर समय संजय के साथ रहते थे और उनके खाते, यात्रा और रोज़मर्रा के लेन-देन का प्रबंधन करते थे- उनका तर्क है कि जब तक उनकी भूमिका की जांच नहीं की जाती, तब तक धोखाधड़ी की पूरी तस्वीर सामने नहीं आएगी.
What happens next?
इसके बाद क्या होगा?
Significantly, both accused are now in police remand, and the number of complainants is rising day by day. In such a situation, the Crime Branch's first task is to determine how large the network really was and how much of the investors' money can actually be recovered.
गौरतलब है कि दोनों आरोपी अब पुलिस रिमांड में हैं और शिकायत करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. ऐसे में क्राइम ब्रांच का सबसे पहला काम यह पता लगाना है कि यह नेटवर्क असल में कितना बड़ा था और निवेशकों का कितना पैसा सच में वापस पाया जा सकता है.
For now, the case stands as a major example of how trust, especially the trust built through community ties and mutual acquaintance, can so easily be used for fraud on a vast scale.
फिलहाल, यह मामला इस बात की एक बड़ी मिसाल है कि कैसे भरोसे- खासकर समुदायिक और आपसी जान-पहचान पर बने भरोसे का बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के लिए कितनी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.