Health Ministry Clarifies After Concerns Over Missing Indicators in NFHS-6 Fact Sheet
The Health Ministry says the recently released NFHS-6 fact sheet is only an initial data release, not the full report, amid criticism that key indicators used to assess major government schemes are absent.

New Delhi: After concerns surfaced over the “disappearance” of several important indicators from the report, or fact sheet, of the National Family Health Survey (NFHS-6), the Union Health Ministry has issued a clarification.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट (फैक्ट शीट) से कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों के ‘गायब’ होने को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है.
According to a Times of India report, public health experts had sharply criticized the central government after several important indicators, such as clean fuel, sanitation, and anemia, were not included in the recently released NFHS-6 report.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जारी एनएफएचएस-6 रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण संकेतक, जैसे स्वच्छ ईंधन, स्वच्छता और एनीमिया आदि को शामिल न करने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार की काफ़ी आलोचना की थी.
It is worth noting that these indicators have been used to assess the impact of government schemes such as the Ujjwala Yojana and the Swachh Bharat Mission.
उल्लेखनीय है कि इन संकेतकों के आधार पर उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी सरकारी योजनाओं के प्रभाव का आकलन किया जाता रहा है.
In response, the Ministry of Health and Family Welfare has said that the NFHS-6 fact sheet released in recent days is not the complete report. It should be regarded only as the initial phase of the report.
इसके जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि बीते दिनों जारी हुई एनएफएचएस-6 की फैक्ट शीट पूरी रिपोर्ट नहीं है. उसे रिपोर्ट का सिर्फ शुरुआती चरण माना जाना चाहिए.
On the omission of anemia data, the ministry said there had been concerns about the accuracy of the capillary blood sampling technique used in earlier surveys, and therefore blood, or hemoglobin, testing has not been included in this one.
एनीमिया के डेटा को शामिल नहीं करने पर मंत्रालय ने कहा कि पिछले सर्वेक्षणों में इस्तेमाल की गई कैपिलरी ब्लड सैंपलिंग तकनीक की सटीकता को लेकर चिंताएं थीं, इसलिए इसमे खून (हीमोग्लोबिन) की जांच शामिल नहीं की गई है.
Officials said anemia estimates will now be included in the Indian Council of Medical Research’s diet and biomarker survey. That survey uses venous blood samples, blood drawn from a vein, and its results are expected to be more accurate.
अधिकारियों ने बताया कि अब एनीमिया के अनुमानों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डाइट और बायोमार्कर सर्वे में शामिल किया जाएगा. इस सर्वे में ‘वेन्स ब्लड सैंपल’ (नस से लिए गए खून के नमूने) का इस्तेमाल होता है और उम्मीद है कि इसके नतीजे ज़्यादा सटीक होंगे.
Significantly, the government’s clarification has come at a time when it is facing criticism following reports that these crucial indicators are missing from the NFHS-6 fact sheet.
उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में सामने आया है जब एनएफएचएस-6 फैक्ट शीट से इन अहम संकेतकों के गायब होने की खबरों के बाद सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
It should be noted that this report includes 101 important parameters related to health, nutrition, and population. Officials have therefore rejected the allegation that important indicators have been removed from NFHS-6.
मालूम हो कि इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य, पोषण और जनसंख्या से जुड़े 101 अहम पैरामीटर शामिल होते हैं. ऐसे में अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि एनएफएचएस-6 से अहम संकेतकों को हटा दिया गया है.
Officials say the fact sheet is only the first stage of data release, not the final NFHS-6 report.
अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट शीट डेटा जारी करने का सिर्फ़ पहला चरण है, न कि एनएफएचएस-6 की अंतिम रिपोर्ट.
According to the newspaper, they further said that the detailed national report to be released later will include additional indicators, analysis, and information related to methodology.
अखबार के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि बाद में जारी होने वाली विस्तृत राष्ट्रीय रिपोर्ट में अतिरिक्त संकेतक, विश्लेषण और कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी शामिल होगी.
Notably, the NFHS, the country’s largest health survey, is conducted by the International Institute for Population Sciences (IIPS) under the supervision of the Union Health Ministry. The NFHS-6 survey was conducted in 2023-24, and the NFHS-5 survey in 2019-21. The NFHS-6 fact sheets were released on May 29, 2026.
गौरतलब है कि एनएफएचएस- जो देश का सबसे बड़ा हेल्थ सर्वे है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की देखरेख में ‘इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज’ (आईआईपीएस) द्वारा किया जाता है. एनएफएचएस-6 सर्वे 2023-24 में और एनएफएचएस-5 सर्वे 2019-21 में किया गया था. एनएफएचएस-6 की फैक्टशीट 29 मई, 2026 को जारी की गई थीं.
It may be recalled that The Wire had earlier reported that NFHS-6 does not include certain important indicators that could have revealed the performance of at least two flagship schemes of the Narendra Modi government.
मालूम हो कि इससे पहले द वायर ने रिपोर्ट किया था कि एनएफएचएस-6 में कुछ अहम संकेतक शामिल नहीं हैं, जिनसे नरेंद्र मोदी सरकार की कम से कम दो प्रमुख योजनाओं के प्रदर्शन का पता चल सकता था.
One of the missing indicators relates to access to clean fuel for cooking, data for which is not included in the released report. In addition, figures for the sex ratio at birth and infant and child mortality rates are also missing.
गायब संकेतकों में से एक खाना पकाने के लिए साफ़ ईंधन की उपलब्धता से जुड़ा है, जिसका डेटा जारी की गई रिपोर्ट में शामिल नहीं है. इसके अलावा जन्म के समय लिंगानुपात और शिशु व बाल मृत्यु दर के आंकड़े भी गायब हैं .
However, both of these appear in the government’s other methods of data collection.
हालांकि, सरकार के डेटा इकट्ठा करने के दूसरे तरीकों में ये दोनों बातें दिखाई देती हैं.